TRENDS

खड़गपुर में टायर फटने से दुकान पर पलटा रसायन से भरा टैंकर, दुकानदार की मौत

Abhirup Maity

खड़गपुर: खड़गपुर शहर संलग्न इलाके में एनएच 6 पर शुक्रवार को रसायन से भरा एक टैंकर कथित रुप से टायर के फट जाने की वजह से अनियंत्रित होकर एनएच 6 के किनारे स्थित चाय की दुकान पर पलट गया। जिससे उस दुकान के मालिक सोमनाथ खिलाड़ी (45) की मौत हो गयी।

 

पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली कि घटना शुक्रवार की सुबह के प्रायः 10 बजे के समय घटी उस समय चाय की दुकान में कुछ और लोग भी थे जो टैंकर को अनियंत्रित होकर दुकान की ओर आते देख वहां से भाग गये लेकिन दुकानदार सोमनाथ नही भाग सका और ट्रक के नीचे दब गया। घटना के बारे में पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर को हटवा कर दुकानदार सोमनाथ का शव बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार वह टैंकर झारखंड से कोलकाता की ओर जा रहा था और संभवतः टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चाय की दुकान पर पलट गया।

Abhirup Maity

কলকাতা বিশ্ববিদ্যালয়ের ছাত্র অভিরূপ মাইতি একজন প্রতিশ্রুতিবান সংবাদকর্মী। খবরের অন্তরালে থাকা সত্য অনুসন্ধান এবং প্রান্তিক মানুষের অধিকার নিয়ে কাজ করাই তার লক্ষ্য। বর্তমানে তিনি The Khargapur Post-এর সম্পাদকীয় টিমের একজন গুরুত্বপূর্ণ সদস্য।

Home Breaking E - Paper Video Join