TRENDS

अवैध सबंध के आरोप में महिला की पीट कर हत्या, पुरुष साथी गंभीर हालत में अस्पताल में भरती

Abhirup Maity

मेदिनीपुर: पड़ोस में रहने वाले अपने कथित देवर के साथ अवैध सबंध होने के आरोप में एक महिला को पीट कर मार दिया गया तथा उसे पुरुष साथी को पीट कर घायल कर दिया गया। जो वर्तमान समय में अस्पताल में मौत से पंजा लड़ा रहा है। घटना पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशपुर के अंर्तगत आने वाले आनंदपुर ग्राम की है।
पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली कि मृतका का नाम मालती मुर्मू (52) है। उसके पति की प्रायः दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है उसके एक बेटे और बेटी का विवाह हो चुका है और वह अपने बेटे के साथ ही रहती थी। गांव के कुछेक लोगांे का आरोप है कि मालती का गांव में रहने वाले सनातन दास के साथ अवैध सम्पर्क था और गांव के लोगों ने उनलोगों को सचेत भी किया था।

इस बीच मालती और उसके साथी सनातन दास को गुरुवार को गांव के छह सात युवकों द्वारा बुरी तरह से मारे पीटे जाने का आरोप है। जिसके बाद मालती की मौत हो गयी। मालती के परिवार वालों ने आरोप लगाते हुये कहा कि मालती और सनातन दोनो गुरुवार की रात को 11 बजे के समय बैठकर हंडिया पीते हुये बातचीत कर रहे थे और उसी समय छह से सात युवक वहां आये और बिना कुछ कहे सुने लाठियों से दोनों को पीटने लगे। मालती की पुत्रवधु देविका ने आरोप लगाते हुये कहा कि उसकी सास व सनातन घर के बरामदे में बैठे थे और वह चीख पुकार सुनकर जब बाहर निकली तो उसे भी हमला करने आये कुछेक युवकों ने रोक लिया और धमकी दी कि यदि वह चिल्लायेगी तो उसे भी पीट कर मार देंगे।

उसका आरोप है कि रात को प्रायः 12 बजे तक उसकी सास व सनातन को मारापीटा गया। मालूम हो कि मिदनापुर शहर से प्रायः 27 किलोमीटर दूर स्थित उपरघूचि गांव में प्रायः 22 आदिवासी परिवार हैं और वह गांव आनंदपुर थाने से 15 किलोमीटर दूर है। जिसके कारण पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही मालती की मौत हो गयी। पुलिस सनातन को उद्वार कर शालबनी सुपर स्पेशलिटि अस्पताल में भरती कराया। दोनों के परिवार वालों का आरोप है कि दोनों के बीच एक सम्पर्क था और उसे लेकर दोनों को सावधान भी किया गया था यहां तक कि प्रायः छह माह पहले दोनों पर 5 सौ रुपये जुर्माना भी लगाया गया था और चेताया गया था कि वह लोग मुलाकातें बंद कर दें लेकिन उसे बाद भी दोनों के बीच सम्पर्क यथावत था। हालांकि दोनों को क्यों पीटा गया इसलिये बारे में दोनों के परिवार वाले कुछ नही बता पा रहें हैं। वहीं पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली कि घटना के सबंध में अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं घटना के बाद से गांव पुरुषविहीन हो गया है और पुलिस तलाशी अभियान चला रही है।

Abhirup Maity

কলকাতা বিশ্ববিদ্যালয়ের ছাত্র অভিরূপ মাইতি একজন প্রতিশ্রুতিবান সংবাদকর্মী। খবরের অন্তরালে থাকা সত্য অনুসন্ধান এবং প্রান্তিক মানুষের অধিকার নিয়ে কাজ করাই তার লক্ষ্য। বর্তমানে তিনি The Khargapur Post-এর সম্পাদকীয় টিমের একজন গুরুত্বপূর্ণ সদস্য।

Home Breaking E - Paper Video Join