खड़गपुर: पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर ग्रामीण थाना इलाके में रहने वाले एक शख्स ने होली के दिन अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक साथ दो लोगों की अस्वाभाविक मौत होने के कारण गांव वालों का होली का आनंद माटी हो गया। पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली कि मरने वालों में झूमा दे (45) और उसका पति भरत दे (50) है। घटना खड़गपुर ग्रामीण थाना इलाके के कृष्णनगर ग्राम की है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कृष्णनगर ग्राम में रहने वाले दम्पति का शव उद्वार कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया पता चला कि झूमा दे के कंधे पर आघात का चिन्ह पाये गये हैं। गांव के लोगांे की मानें तो भरत दे काफी समय से मानसिक अवसाद से ग्रस्त था और यदाकदा अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी दिया करता था। यही नही पिछले दिनों भरत बाजार से एक छूरी भी खरीद कर लाया था जिसे उसके विवाहित बेटे अमित दे ने कहीं छिपा दिया। सूत्रों के अनुसार अमित की पत्नी को भी दो एक बार ससुर के हाथों प्रताड़ित होना पड़ा। बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर के समय झूमा दे खाना बनाने का इंतजाम कर रही थी उसी समय उसका पति भरत दे वहां कुल्हाड़ी लेकर आ गया और उसके कंधे पर वार कर दिया।
झूमा घायल होकर खून से लथपथ घर से बाहर भागी और गांव के लोगों को घटना के बारे में बताने के बाद वहीं पर गिरकर मर गयी। ग्रामवासी वहां पहुंचे लेकिन किसी ने भरत को पकड़ने की हिम्मत नही दिखायी और उसका बेटा अमित उस समय गांव के बाहर्र इंट भट्ठे में काम करने गया था। ग्रामीणों द्वारा अमित के अलावा पुलिस को जानकारी दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और काफी आवाज देने के बाद जब भरत घर से बाहर नही निकला तो गांव वालों के साथ पुलिस भी उसके घर के अंदर झांकने का प्रयास करने लगी और देखा कि भरत दे अंदर फंासी से लटक रहा है। पुलिस ने गांव वालों की मदद से घर के दरवाजे को तोड़ा और भरत को फांसी से नीचे उतारा लेकिन तब कि उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस का मानना है कि भरत दे अपनी पत्नी की हत्या की लेकिन उसके बाद अफसोस या फिर अपराधबोध के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
অভিরুপ মাইতি, খড়গপুর: দু’টি বিয়ের পরেও ফের সম্পর্কে জড়িয়ে পড়া, আর তারই জেরে শেষ পর্যন্ত…
লক্ষাধিক টাকার জাল নোট-সহ আটক সপ্তম শ্রেণির মেধাবী ছাত্র। পুলিশ নাবালকের কাছ থেকে ৪ লক্ষ…
বলিউড অভিনেতা সোনু সুদ করোনার সময়ে সাধারণ মানুষের ত্রাতা হয়ে উঠেছিলেন। জুটেছিল বাস্তব জীবনের হিরোর…
নিজস্ব সংবাদদাতা: স্কুল কিংবা টিউশন পড়তে যাওয়ার পথে কিশোরীর দিকে চেয়ে থাকত লোলুপ দু'টো চোখ।…
বিশ্বজিৎ দাস:- ভয়াবহ দুর্ঘটনার হাত থেকে রেহাই পেল ক্যানিং স্টাফ স্পেশাল ট্রেন। তাও মাত্র সাত…
নিজস্ব সংবাদদাতা: লকডাউন কেড়ে নিয়েছে তাঁর এবং স্বামীর পেশা। একরত্তি মেয়ে কে নিয়ে সংসার ভাসছে…